#भरतपुर। नदबई में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को पुलिस थाना परिसर में बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी अधिनियम से जुड़े 165 लंबित प्रकरणों का निस्तारण करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त की गई करीब 5000 लीटर अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। आबकारी विभाग की टीम ने थाना परिसर पहुंचकर प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के तहत पूरी पारदर्शिता के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। निस्तारण प्रक्रिया के अंतर्गत जब्त की गई इस भारी मात्रा में अवैध शराब को परिसर में ही एक निर्धारित स्थान पर जमीन में दबाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।