बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरनगर पुलिस ने साइबर ठगी में फंसी ₹1.04 करोड़ की राशि वापस दिलाई
अज्ञात साइबर अपराधियों ने पीड़ित के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर WhatsApp के माध्यम से उनके अकाउंटेंट से संपर्क किया। पीड़ित का प्रतिरूपण करते हुए विश्वास में लेकर SBI बैंक खाते से लगभग ₹2 करोड़ की धनराशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर करा ली गई।
लेकिन मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम टीम की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से ₹1.23 करोड़ की राशि विभिन्न बैंक खातों में होल्ड करवाई गई, जिसमें से ₹1 करोड़ 04 लाख पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।
यह सफलता पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई का परिणाम है। साइबर ठगी से बचने के लिए हमेशा सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।
#MuzaffarnagarPolice #CyberCrime #UPPolice #CyberSafeUP #FraudRecovery #WhatsAppScam #facebookpost #photoofthemonth #photos
Gonda, Gonda | Sep 2, 2026