
#राठ: ऑटो रोककर दबंगों का जानलेवा हमला, 7 लोग गंभीर घायल
राठ क्षेत्र में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मारपीट की शिकायत कर थाने से लौट रहे ऑटो सवारों पर रास्ते में हमला कर दिया गया, जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव निवासी अभि राजपूत के अनुसार, सोमवार शाम विपक्षियों से विवाद के बाद मारपीट हुई थी। देर रात करीब 11 बजे वह परिजनों के साथ ऑटो से गांव लौट रहे थे। तभी हमीरपुर मार्ग पर गहरा चौकी के पास कई लोगों ने ऑटो रोक लिया।
आरोप है कि हमलावर लाठी और कुल्हाड़ी से लैस थे और सभी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। भारती के सिर में गहरी चोट लगी, जबकि गीता, अखिलेश, बबलू, रविंद्र और प्रमोद सहित कुल सात लोग घायल हुए हैं।
घायलों को पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सभी को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, महिलाओं के बीच विवाद के बाद यह घटना हुई है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फायरिंग के आरोप को पुलिस ने जांच में असत्य बताया है।
👉 क्या क्षेत्र में बढ़ रही ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में दें
👉 ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए हमारे पेज को फॉलो करें राठ टाइम्स
👉 खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें
#राठ #हमीरपुर #CrimeNews #BreakingNews #UPNews #RathNews #HamirpurNews #HindiNews #LocalNews #RathTimes
Rath, Hamirpur | Jun 30, 2026