Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

जहानाबाद में 'आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र' का जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन जहानाबाद : कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में शुक्रवार को जहानाबाद के दुर्गा चौक स्थित बाल्टी फैक्ट्री मोड़ के समीप तारापीठ कॉम्प्लेक्स में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन जिला पदाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया ने किया। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चांदनी कुमारी ने स्वागत भाषण देते हुए केंद्र की स्थापना के उद्देश्यों और युवाओं के सर्वांगीण विकास में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है तथा यह केंद्र जिले और आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभावान युवाओं को अपनी कलात्मक प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करेगा। जानकारी दी गई कि केंद्र में शास्त्रीय नृत्य (कत्थक एवं भरतनाट्यम), शास्त्रीय गायन तथा वादन (तबला, हारमोनियम एवं ढोलक) की विधाओं में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा। नामांकन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जा रहा है तथा प्रत्येक विषय में अधिकतम 40 छात्र-छात्राओं के नामांकन की व्यवस्था है। प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम आयु सीमा छह वर्ष निर्धारित की गई है। केंद्र दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगा। प्रथम सत्र दोपहर 2 बजे से 4 बजे तथा द्वितीय सत्र शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगा। प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, समाहरणालय परिसर अथवा आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। नामांकन के लिए जन्मतिथि प्रमाण पत्र या आधार कार्ड तथा तीन पासपोर्ट आकार के फोटो अनिवार्य हैं। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (राजस्व) अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार, अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम) तेज नारायण राय, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चांदनी कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। समारोह के अंत में जिला प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों और कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जिले के सांस्कृतिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Jehanabad, Jehanabad | Jul 4, 2026