मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार से जन विश्वास अभियान का शुभारंभ छिंदवाड़ा जिले से किया है। अभियान के तहत पहले दिन ही मोहन यादव का एक्शन मोड देखने को मिला, जहां जनता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने छिंदवाड़ा जिले के सीएमएचओ, तहसीलदार और पटवारी को निलंबित कर दिया।
मोहन यादव ने एफडीडीआई ऑडिटोरियम में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए यह बड़ा फैसला लिया। काफी समय से इन लोगों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं और जब यह शिकायतें सीएम तक पहुंचीं, तब उन्होंने यह कदम उठाया।
#MadhyaPradesh #MohanYadav #Chhindwara #JanVishwasAbhiyan #MPNews #BreakingNews