
पटना जिले के मनेर नगर परिषद स्थित छोटी दरगाह के समीप सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भूमि, पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, प्रशासन अन्य समस्याओं के लिए लोगो ने शिकायत करते हुए आवेदन दिया। शिविर में नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी सिद्धार्थ हर्षवर्धन व नगर परिषद के अध्यक्ष विद्याधर विनोद सिंह ने बताया कि जन समस्याओं का समाधान के लिए 19 विभागों द्वारा यह शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में आए सभी समस्याओं को मौके से ही पोर्टल पर ऑनलाइन लोड कर दिया जा रहा है। साथ ही जो भी शिकायतें आई है, उनके समाधान की अवधि 10 दिन है, अगर उससे अधिक होता है तो या समाधान जिला पोर्टल में चला जाएगा। जिससे एल वन कहा जाता है। 30 दिनों के अंदर हर हाल में समाधान उपलब्ध कराना है। शिविर में प्रबंधक पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार, पार्षद उदय कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी रश्मि कुमारी, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका नेहा कुमारी, सहायक मुकेश कुमार, नगर कर्मी लोकनाथ प्रसाद, चंदन गुप्ता, मिथलेश सागर, जीतू यादव सहित कई लोग उपस्थित थे। #cooperation #camp #maner #nagar #parishad #Chairman #executive #officer #patna
Maner, Patna | Jun 2, 2026