हरिशंकर मिश्रा बने विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष
मिर्जापुर। विश्व हिंदू परिषद की जिला इकाई में हरिशंकर मिश्रा को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।