Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

मधु कुमारी ने BPSC में लहराया परचम, राजस्व सेवा में चयनित होकर बनेंगी सीओ हजारीबाग: मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर हजारीबाग की मधु कुमारी ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार का सपना साकार कर दिया है। उनका चयन बिहार राजस्व सेवा में अंचल अधिकारी (सीओ) पद के लिए हुआ है। हजारीबाग के हीराबाग निवासी एवं बिहार के बक्सर जिला अंतर्गत सोनवर्षा गांव की मूल निवासी मधु कुमारी प्रसिद्ध पत्रकार एवं प्रेस क्लब हजारीबाग के सचिव मिथिलेश मिश्र की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मधु की प्रारंभिक शिक्षा हजारीबाग के कार्मल स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने आईसीएसई बोर्ड से मैट्रिक और संत जेवियर्स स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई उत्कृष्ट अंकों के साथ पूरी की। आगे चलकर उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र विषय में प्रथम श्रेणी के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की। स्नातक के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। बिना किसी कोचिंग के उन्होंने नियमित रूप से प्रतिदिन छह से सात घंटे अध्ययन किया और अपने लक्ष्य पर पूरी तरह केंद्रित रहीं। मधु का कहना है कि आत्मविश्वास, एकाग्रता, कड़ी मेहनत और समर्पण ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रही। उन्होंने बताया कि बीपीएससी साक्षात्कार के दौरान समसामयिक विषयों, विशेष रूप से इजरायल-ईरान और अमेरिका से जुड़े अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर अधिक प्रश्न पूछे गए। सभी विषयों पर मजबूत पकड़ और स्पष्ट अवधारणा होने के कारण उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। मधु अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के सदस्यों को देती हैं, जिन्होंने हर कदम पर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि परिवार ने कभी बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं किया और हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। राजस्व सेवा में चयनित होने के बाद भी मधु के सपने यहीं नहीं थमे हैं। उनका अगला लक्ष्य संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल कर देश की सर्वोच्च प्रशासनिक सेवा में योगदान देना है। #BPSC #MadhuKumari #Hazaribagh #SuccessStory #BiharNews #RevenueService #CO #BPSCResult #WomenAchievement #UPSCAspirant #EducationNews #CHHOTANAGPURLIVE #InspiringStory

MORE NEWS

राजनगर के कुनाबेड़ा में भीषण सड़क हादसा, एक घंटे से नहीं पहुंची एंबुलेंस, मौके पर हालात गंभीर

राजनगर के कुनाबेड़ा में भीषण सड़क हादसा, एक घंटे से नहीं पहुंची एंबुलेंस, मौके पर हालात गंभीर

Adityapur Gamharia, Saraikela Kharsawan | Jun 21, 2026

📍 शहीद ग्राम मातकमबेड़ा (डिबाडीह) में रजो संक्रांति मेले की धूम

सिंहभूम सांसद जोबा माझी एवं झामुमो नेता कालीपद (केपी) सोरेन ने राजनगर प्रखंड के ऐतिहासिक शहीद ग्राम मातकमबेड़ा (डिबाडीह) में आयोजित रजो संक्रांति मेले में शामिल होकर अमर शहीद डिबा किशुन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने झारखंड की सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार शहीदों के सम्मान और ऐतिहासिक धरोहरों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को रजो संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए गांव में खराब ट्रांसफार्मर को त्वरित पहल से बदलवाने की जानकारी भी दी।

वहीं केपी सोरेन ने झारखंड के धार्मिक, ऐतिहासिक और शहीद स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की आवश्यकता बताते हुए इनके समग्र विकास की मांग की।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने अमर शहीद डिबा किशुन की स्मृति में निर्माणाधीन प्रतिमा स्थल एवं माझी थान विकास परियोजना का निरीक्षण भी किया।

रजो संक्रांति के अवसर पर आयोजित यह ऐतिहासिक मेला क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक माना जाता है, जहां हजारों श्रद्धालु हर वर्ष पहुंचते हैं।

#RajoSankranti #JobaMajhi #KPSoren #DibaKishun #Rajnagar #SaraikelaKharsawan #JharkhandCulture #Jharkhand Part 2

📍 शहीद ग्राम मातकमबेड़ा (डिबाडीह) में रजो संक्रांति मेले की धूम सिंहभूम सांसद जोबा माझी एवं झामुमो नेता कालीपद (केपी) सोरेन ने राजनगर प्रखंड के ऐतिहासिक शहीद ग्राम मातकमबेड़ा (डिबाडीह) में आयोजित रजो संक्रांति मेले में शामिल होकर अमर शहीद डिबा किशुन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने झारखंड की सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार शहीदों के सम्मान और ऐतिहासिक धरोहरों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को रजो संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए गांव में खराब ट्रांसफार्मर को त्वरित पहल से बदलवाने की जानकारी भी दी। वहीं केपी सोरेन ने झारखंड के धार्मिक, ऐतिहासिक और शहीद स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की आवश्यकता बताते हुए इनके समग्र विकास की मांग की। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने अमर शहीद डिबा किशुन की स्मृति में निर्माणाधीन प्रतिमा स्थल एवं माझी थान विकास परियोजना का निरीक्षण भी किया। रजो संक्रांति के अवसर पर आयोजित यह ऐतिहासिक मेला क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक माना जाता है, जहां हजारों श्रद्धालु हर वर्ष पहुंचते हैं। #RajoSankranti #JobaMajhi #KPSoren #DibaKishun #Rajnagar #SaraikelaKharsawan #JharkhandCulture #Jharkhand Part 2

Adityapur Gamharia, Saraikela Kharsawan | Jun 18, 2026