
अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा नगर शाखा का चुनाव संपन्न
आरा में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा की नगर शाखा की नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार, 23 अगस्त 2026 को स्थानीय श्री हरखेन कुमार जैन धर्मशाला, चौक, आरा में संपन्न हुआ। चुनाव बिहार प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों के नेतृत्व में कराया गया।
चुनाव में बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साह, बिहार प्रदेश महामंत्री रूपेश कुमार और प्रदेश कोषाध्यक्ष रामा गुप्ता संयुक्त रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता, निवासी बाबू बाजार, तथा पटना जिला अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता बतौर अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बिहार प्रदेश महामंत्री रूपेश कुमार ने किया।
चुनाव में देवनाथ प्रसाद को नगर शाखा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं पवन कुमार, प्रधान शिक्षक, को महामंत्री तथा प्रभुनाथ प्रसाद, चौक आरा निवासी, को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया।
बैठक में युवा कमेटी का भी गठन किया गया। इसमें सुमन कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, रंजीत कुमार गुप्ता को महामंत्री और हरि ओम गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को उपस्थित सदस्यों ने बधाई दी। प्रदेश पदाधिकारियों ने नई कमेटी को चरणबद्ध तरीके से विस्तार देने और समाज के उत्थान एवं विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
Arrah, Bhojpur | Aug 23, 2026