कुर्साकांटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन कुर्की वारंटी गिरफ्तार
अररिया। कुर्साकांटा थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन कुर्की वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विष्णुदेव सदा, पिता स्वर्गीय मानिक सदा, डोमी सादा, पिता स्वर्गीय गोविन्द सादा एवं बालेश्वर सादा, पिता स्वर्गीय गोपी सादा के रूप में हुई है।
तीनों आरोपी कोताहपुर नवटोली, थाना कुर्साकांटा, जिला अररिया के निवासी हैं। पुलिस ने तीनों को उनके घर से विधिवत गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#KursakantaPolice #ArariaPolice #ArariaNews #BiharPolice #PoliceAction #Araria #Kursakanta #BiharNews #CrimeNews #BreakingNews #BiharNewsUpdate #PoliceKarwai
Araria, Araria | Nov 6, 2026