Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

#नरेंद्रनगर विधानसभा में #उत्तराखंड क्रांति दल का बढ सकता है कुनबा #राष्ट्रीय दल में रहे कुछ लोग यू.के.डी. कर सकते हैं ज्वाइन #डीपी उनियाल (नरेंद्रनगर) नरेंद्र नगर विधानसभा की राजनीति में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बिलेंद्र असवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के कुछ प्रमुख और प्रभावशाली चेहरे बहुत जल्द उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। उन्होंने ने कहा कि इन नए साथियों के जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के मूल मुद्दों, स्थानीय युवाओं के रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर लोगों का रुझान लगातार उत्तराखंड क्रांति दल की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र नगर विधानसभा की जनता अब बदलाव चाहती है और इसका असर लगातार जनसंपर्क अभियानों तथा लोगों की सहभागिता में देखने को मिल रहा है। उनके अनुसार, आने वाले समय में कई सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय लोग उत्तराखंड क्रांति दल के साथ जुड़कर क्षेत्र में एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन का बढ़ता जनाधार आगामी समय में नरेंद्र नगर विधानसभा की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उत्तराखंड क्रांति दल क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगा।

MORE NEWS

हरेला पर्व पर हरियाली का संकल्प, घनसाली और बालगंगा रेंज में 4,580 पौधों का रोपण
#harela
#ghansali #ghansali_tehri_garhwal

हरेला पर्व पर हरियाली का संकल्प, घनसाली और बालगंगा रेंज में 4,580 पौधों का रोपण #harela #ghansali #ghansali_tehri_garhwal

Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Jul 17, 2026

​कोटद्वार: हरेला पर्व पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने किया वृक्षारोपण, उद्यान विभाग के ग्राफ्टिंग कार्यों को सराहा

​कोटद्वार: हरेला पर्व पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने किया वृक्षारोपण, उद्यान विभाग के ग्राफ्टिंग कार्यों को सराहा

Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Jul 16, 2026

हरेला पर हरियाली के गीत गाए जा रहे हैं...
और 7 मोड़ पर जंगल की आख़िरी साँसें गिनी जा रही हैं।

आज उत्तराखंड में कई लोगों ने काला हरेला मनाया। यह किसी पर्व का विरोध नहीं, बल्कि उस विडंबना के खिलाफ़ एक प्रतीकात्मक आवाज़ है, जहाँ एक तरफ़ पौधरोपण के उत्सव मनाए जा रहे हैं और दूसरी तरफ़ ऋषिकेश–देहरादून 7 मोड़ परियोजना के लिए सैकड़ों पेड़ काटे जा रहे हैं।
सवाल सड़क बनने का नहीं है, सवाल यह है कि क्या विकास का हर रास्ता जंगलों से होकर ही गुज़रेगा?

एक पौधा लगाना सराहनीय है, लेकिन एक परिपक्व पेड़ को खो देना सिर्फ़ एक तना खोना नहीं—वह पक्षियों का घर, वन्यजीवों का आश्रय, पहाड़ की ठंडी हवा और आने वाली पीढ़ियों की साँसें खो देना है।

आज काला हरेला उन कटते पेड़ों का मौन शोक है, जो बोल नहीं सकते।
और उन लोगों की आवाज़ है, जो चाहते हैं कि विकास हो—लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं।

"हरेला तभी सार्थक होगा, जब पौधे लगाने के साथ-साथ खड़े पेड़ों को बचाने का संकल्प भी लिया जाएगा।"

हरेला पर हरियाली के गीत गाए जा रहे हैं... और 7 मोड़ पर जंगल की आख़िरी साँसें गिनी जा रही हैं। आज उत्तराखंड में कई लोगों ने काला हरेला मनाया। यह किसी पर्व का विरोध नहीं, बल्कि उस विडंबना के खिलाफ़ एक प्रतीकात्मक आवाज़ है, जहाँ एक तरफ़ पौधरोपण के उत्सव मनाए जा रहे हैं और दूसरी तरफ़ ऋषिकेश–देहरादून 7 मोड़ परियोजना के लिए सैकड़ों पेड़ काटे जा रहे हैं। सवाल सड़क बनने का नहीं है, सवाल यह है कि क्या विकास का हर रास्ता जंगलों से होकर ही गुज़रेगा? एक पौधा लगाना सराहनीय है, लेकिन एक परिपक्व पेड़ को खो देना सिर्फ़ एक तना खोना नहीं—वह पक्षियों का घर, वन्यजीवों का आश्रय, पहाड़ की ठंडी हवा और आने वाली पीढ़ियों की साँसें खो देना है। आज काला हरेला उन कटते पेड़ों का मौन शोक है, जो बोल नहीं सकते। और उन लोगों की आवाज़ है, जो चाहते हैं कि विकास हो—लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं। "हरेला तभी सार्थक होगा, जब पौधे लगाने के साथ-साथ खड़े पेड़ों को बचाने का संकल्प भी लिया जाएगा।"

Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Jul 16, 2026

विकास के दावों के बीच मौत को मात देकर स्कूल जाते बच्चे…

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर स्थित आपदाग्रस्त चुकुम गांव से सामने आया यह दृश्य सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। मानसून में उफनती कोसी नदी को कमर तक गहरे और तेज बहाव वाले पानी के बीच पार करते मासूम बच्चे हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं।

बताया जा रहा है कि चुकुम गांव के करीब 120 परिवार पिछले 33 वर्षों से सुरक्षित स्थान पर विस्थापन या नदी पर एक स्थायी पुल की मांग कर रहे हैं। हर बारिश के मौसम में बच्चों की पढ़ाई और उनकी जिंदगी दोनों दांव पर लग जाती हैं।

एक तरफ करोड़ों रुपये के विकास के दावे किए जाते हैं, हर साल नई योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार होता है, तो दूसरी तरफ आज भी पहाड़ के बच्चे स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करने को मजबूर हैं। सवाल सिर्फ एक पुल का नहीं, उन प्राथमिकताओं का है जहाँ विज्ञापनों में विकास दिखाई देता है, लेकिन ज़मीनी हकीकत में बच्चे अपनी जान हथेली पर रखकर शिक्षा हासिल कर रहे हैं।

क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार किया जा रहा है?

विकास के दावों के बीच मौत को मात देकर स्कूल जाते बच्चे… उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर स्थित आपदाग्रस्त चुकुम गांव से सामने आया यह दृश्य सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। मानसून में उफनती कोसी नदी को कमर तक गहरे और तेज बहाव वाले पानी के बीच पार करते मासूम बच्चे हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि चुकुम गांव के करीब 120 परिवार पिछले 33 वर्षों से सुरक्षित स्थान पर विस्थापन या नदी पर एक स्थायी पुल की मांग कर रहे हैं। हर बारिश के मौसम में बच्चों की पढ़ाई और उनकी जिंदगी दोनों दांव पर लग जाती हैं। एक तरफ करोड़ों रुपये के विकास के दावे किए जाते हैं, हर साल नई योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार होता है, तो दूसरी तरफ आज भी पहाड़ के बच्चे स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करने को मजबूर हैं। सवाल सिर्फ एक पुल का नहीं, उन प्राथमिकताओं का है जहाँ विज्ञापनों में विकास दिखाई देता है, लेकिन ज़मीनी हकीकत में बच्चे अपनी जान हथेली पर रखकर शिक्षा हासिल कर रहे हैं। क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार किया जा रहा है?

Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Jul 16, 2026

देहरादून–ऋषिकेश 7 मोड़ पर पेड़ों की कटाई के विरोध में 'काला हरेला', आंदोलन से जुड़ रहे लोग

ऋषिकेश/देहरादून। देहरादून–ऋषिकेश 7 मोड़ सड़क परियोजना के लिए हो रही पेड़ों की कटाई के विरोध में लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। हरेला पर्व के अवसर पर इस बार कई पर्यावरण प्रेमी, स्थानीय निवासी और सामाजिक संगठनों ने 'काला हरेला' मनाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एक ओर हरेला पर पौधरोपण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वर्षों पुराने पेड़ों को काटा जा रहा है। उनका कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, बल्कि पर्यावरण को बचाते हुए विकास की मांग कर रहे हैं।

आंदोलनकारियों ने सरकार से सड़क परियोजना की समीक्षा कर ऐसे विकल्प तलाशने की अपील की है, जिनसे विकास के साथ-साथ उत्तराखंड की हरियाली भी सुरक्षित रह सके।

देहरादून–ऋषिकेश 7 मोड़ पर पेड़ों की कटाई के विरोध में 'काला हरेला', आंदोलन से जुड़ रहे लोग ऋषिकेश/देहरादून। देहरादून–ऋषिकेश 7 मोड़ सड़क परियोजना के लिए हो रही पेड़ों की कटाई के विरोध में लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। हरेला पर्व के अवसर पर इस बार कई पर्यावरण प्रेमी, स्थानीय निवासी और सामाजिक संगठनों ने 'काला हरेला' मनाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एक ओर हरेला पर पौधरोपण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वर्षों पुराने पेड़ों को काटा जा रहा है। उनका कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, बल्कि पर्यावरण को बचाते हुए विकास की मांग कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने सरकार से सड़क परियोजना की समीक्षा कर ऐसे विकल्प तलाशने की अपील की है, जिनसे विकास के साथ-साथ उत्तराखंड की हरियाली भी सुरक्षित रह सके।

Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Jul 15, 2026