चितबड़ागांव में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
चितबड़ागांव थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, समीर पटेल ने आरोपियों द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी से क्षुब्ध होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
मामले में विवेचना के दौरान हत्या की धाराओं को हटाकर धारा 108, 127(2), 3(5), 352 व 351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने अभिषेक कुमार उर्फ बिशेक कुमार पुत्र रामबिलास राम, निवासी वार्ड नंबर-7 चितेश्वरनगर, चितबड़ागांव को 7 सितंबर की शाम करीब 5:40 बजे चितेश्वर मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय चालान भेज दिया गया।
#BalliaPolice #Chitbaragaon #CrimeNews #Arrest #Ballia