हिमाचल में पर्यटक की बड़ी लापरवाही, राहगीर को टक्कर मारने से मौत, आरोपी गिरफ्तार
कुल्लू के नग्गर रोड स्थित फार्म क्षेत्र के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे रामकृष्ण नामक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की कार ने पहले राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद चालक ने लापरवाही दिखाते हुए वाहन दोबारा चलाया, जिससे व्यक्ति की हालत और गंभीर हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को भागने से पहले पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी 29 वर्षीय विक्रांत विज के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जबकि कार में सवार अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
#कुल्लू #Kullu #RoadAccident #HimachalPradesh #हिमाचल_समाचार #यूनिक_टुडे_न्यूज़ #UTHimachal #NetChat