आंखों की रोशनी ने साथ नहीं दिया, लेकिन आवाज ऐसी मिली कि गांव की भजन मंडली से निकलकर बॉलीवुड तक पहुंच गई। सागर के अगरा गांव के नेत्रहीन बुंदेली गायक सुनील लोधी की कहानी अब मुख्यमंत्री निवास तक पहुंच चुकी है। फिल्म ‘हनुमान अंश’ में उनके बुंदेली भजन ने सोशल मीडिया पर पहचान बनाई, जिसके बाद मुख्यमंत्री निवास में सुनील और उनके माता-पिता का सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुनील की संगीत प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें 1 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। साथ ही उनकी आंखों की विशेषज्ञ से जांच और उचित इलाज कराने की पहल का भरोसा भी दिया। सीएम ने आश्वासन दिया हैं कि सुनील को संस्कृति विभाग से भी जोड़ा जाएगा।
#Hanumanansh #Sunil #CMmohanyadav #Viral #VindhyaSamacharTV