पूर्व विधायक राम चन्द कम्बोज बने हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन
हरियाणा सरकार ने गौसेवा आयोग में नई नियुक्तियां करते हुए रानियां के पूर्व विधायक राम चन्द कम्बोज को हरियाणा गौसेवा आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है। इस संबंध में पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरियाणा सरकार की ओर से 8 अगस्त 2026 को अधिसूचना जारी की गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार राम चन्द कम्बोज को चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जबकि आयोग में एक वाइस-चेयरमैन और अन्य सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
राम चन्द कम्बोज की नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। समर्थकों ने इसे रानियां क्षेत्र के लिए गौरव और सम्मान का विषय बताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
गौसेवा आयोग के चेयरमैन के रूप में अब राम चन्द कम्बोज के सामने गौवंश संरक्षण, गौशालाओं की व्यवस्था को बेहतर बनाने और गौसेवा से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। #ExMLARamchandkamboj #viralreelschallenge #Chairman #satyanewsharyana #BreakingNews
Sirsa, Sirsa | Aug 8, 2026