एसएसपी अलीगढ़ द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के साथ कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत अतरौली बॉर्डर पर कांवड़ मार्ग एवं बैरियर ड्यूटी का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के साथ कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत अतरौली बॉर्डर पर कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगी पुलिस ड्यूटी एवं बैरियर ड्यूटी का निरीक्षण किया गया।
महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कांवड़ियों से वार्ता कर यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित यात्रा करने की अपील की गई।
Koil, Aligarh | Aug 16, 2026