एसपी बहराइच ने 'जनता दर्शन' में सुनीं जनसमस्याएं, निस्तारण के लिए दिए कड़े निर्देश
बहराइच जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा 'जनता दर्शन' का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं।
पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों की जांच निष्पक्ष, शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण ढंग से की जाए ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस महकमे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी शामिल हैं।
अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपने स्तर पर लंबित मामलों का जल्द से जल्द पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करें।
Bahraich Police