*IWTC सीज़न-3 का ऑफिशियल पार्टनर बना होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, पर्यटन एवं वेडिंग सेक्टर को मिलेगा नया आयाम।*
होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (HFR) को IWTC सीज़न-3 – इंटरनेशनल वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव 2026 का ऑफिशियल पार्टनर बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह आयोजन 19–20 जुलाई को फेयरमोंट जयपुर, कूकस में आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश से वेडिंग, हॉस्पिटैलिटी, टूरिज्म, MICE एवं इवेंट इंडस्ट्री के विशेषज्ञ भाग लेंगे।
फेडरेशन के उदयपुर डिवीजन अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि यह कॉन्क्लेव नए व्यावसायिक अवसरों, नेटवर्किंग एवं उद्योग से जुड़े विभिन्न हितधारकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच होगा तथा राजस्थान के पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग सेक्टर को नई पहचान प्रदान करेगा।
उदयपुर डिवीजन सचिव अम्बा लाल साहु ने पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े सभी होटल व्यवसायियों एवं साथियों से इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
राकेश चौधरी
अध्यक्ष उदयपुर डिवीजन
होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान
Girwa, Udaipur | Jul 18, 2026