
जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के तत्वाधान में दिनांक 18.07.26 को लगने वाले विशेष लोक अदालत एवं दिनांक 12.09.26 को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय श्री सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम के मार्गदर्शन पर मुख्य न्यायिक अधिकारी लखीसराय के प्रकोष्ठ में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लखीसराय के द्वारा की गई बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय श्री विद्यानंद सागर, न्यायिक पदाधिकारीगण 1.श्री रंजीत कुमार सोनू 2.श्री कुंदन कुमार गुप्ता 3. श्रीमती शिप्रा कुमारी 4.श्रीनिवास शर्मा 5.श्री हिमांशु भार्गव 6.श्रीमती सुमन चंद्रा एवं 7.श्री प्रशांत कुमार उपस्थित रहे । बैठक में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित करने , पक्षकारों को नोटिस करने, प्री--ं सिटिंग करने पर चर्चा की गई। अधिक से अधिक बातों को निस्तारित करने की उम्मीद जताई गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रकोष्ठ में अलग से न्यायालय के पीठ कर्मियों एवं कार्यालय कर्मियों के साथ बैठक की गई । सचिव श्री विधानन्द सागर ने बताया कि बैठक में यह तय किया गया कि अधिक से अधिक सुलहनीय वादों को चिन्हित एवं अधिक से अधिक बादो में नोटिस किया जाए। न्यायालय के पीठ कर्मियों एवं कार्यालय कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे अधिक से अधिक वादों में नोटिस बनवाएं।