
डीएम ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट वर्ष 2026 की परीक्षा में टॉपर छात्रों को कमला विशुन नरायन अवार्ड 2026 से किया सम्मानित
शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट वर्ष 2026 की परीक्षा में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान पर आने वाले यू०पी०बोर्ड एवं सी०बी०एस०ई० बोर्ड के टॉपर छात्रों को कमला विशुन नरायन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यू०पी०बोर्ड विद्यालय महेन्द्रपाल सिंह शान्ति देवी इण्टर कालेज जैतीपुर से जनपद में प्रथम स्थान पाने वाले श्री सत्यदेव, व सी०बी०एस०ई० बोर्ड विद्यालय फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल कृभको नगर पिपरौला शाहजहाँपुर से हाईस्कूल में जनपद में प्रथम स्थान पाने वाले श्री अक्षत को नगद धनराशि रू० 5000/- प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा इण्टरमीडिएट में यू०पी० बोर्ड विद्यालय माता रमा देवी इण्टर कालेज चिलौआ जलालाबाद से जनपद में प्रथम स्थान पाने वाले श्री विशाल व सी०बी०एस०ई० बोर्ड विद्यालय तक्षशिला पब्लिक स्कूल शाहजहँपुर से इण्टरमीडिएट में जनपद में प्रथम स्थान पाने वाले श्री नवांश अग्निहोत्री को नकद धनराशि रू0 5500/- प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमला विशुन नरायन अवार्ड 2026 के आयोजक श्री अवनेश अवस्थी जिला विद्यालय निरीक्षक श्री हरिवंश कुमार व छात्रों के माता पिता भी उपस्थित रहे।