
☑️समान नागरिक संहिता के अध्ययन हेतु समिति की जन-परामर्श बैठक 18 जून को
☑️समान नागरिक संहिता के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता बुधपाल सिंह की अध्यक्षता में जन-परामर्श बैठक का आयोजन 18 जून को किया जाएगा। बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से जिला पंचायत सभागार, उमरिया में आयोजित होगी।
कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने बैठक के सफल आयोजन एवं समन्वय के लिए संयुक्त कलेक्टर अमित सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही जन-परामर्श बैठक की व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए हैं।
☑️ कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 18 जून को आयोजित होने वाली जन-परामर्श बैठक के लिए सौंपे गए दायित्वों का आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि बैठक का आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो सके।यह बैठक समान नागरिक संहिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जनमत एवं सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
@cmmadhyapradesh
#jansamparkmp
#उमरिया
#umaria