
कानपुर: ₹800 करोड़ से बदलेगा हैलट अस्पताल का स्वरूप, 12 नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग होंगे शुरू
कानपुर के हैलट अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के विस्तार की तैयारी है। इसके लिए करीब ₹800 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
प्रस्ताव के तहत पुराने हॉस्टल को हटाकर आठ मंजिला आधुनिक भवन तैयार किया जाएगा। इस नए परिसर में पीडियाट्रिक कार्डियोसर्जरी, ऑन्कोसर्जरी, हेपेटोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, गैस्ट्रो सर्जरी, पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, पीडियाट्रिक गैस्ट्रो मेडिसिन और प्लास्टिक सर्जरी समेत 12 नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू करने की योजना है।
अभी इन विशेषज्ञ सेवाओं के लिए मरीजों को सीमित सुविधाओं के कारण लखनऊ या दिल्ली रेफर होना पड़ता है। नए भवन और विभाग शुरू होने के बाद गंभीर बीमारियों का इलाज कानपुर में ही उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
प्रस्ताव में नए ओटी, ओपीडी ब्लॉक और अतिरिक्त बेड जैसी आधुनिक सुविधाएं भी शामिल हैं। हैलट प्रशासन के अनुसार, परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण और नए विभागों की स्थापना का काम तेजी से शुरू किया जाएगा।
#कानपुर #हैलटअस्पताल #KanpurNews #HalletHospital #SuperSpeciality #HealthNews #KanpurNewsToday #GroundZeroNews #GroundZeroNewsKanpur #उत्तरप्रदेश #UPNews #स्वास्थ्यसमाचार #कानपुरसमाचार