मौके पर मौजूद एक युवक ने खतरे की परवाह किए बिना दौड़ लगाई और ट्रेन के पहुंचने से कुछ सेकंड पहले किशोरी को ट्रैक से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, किशोरी अपने परिवार द्वारा तय किए जा रहे रिश्ते से खुश नहीं थी। वह अपनी पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी, जबकि परिजन उसकी शादी किसी अन्य युवक से कराने की तैयारी कर रहे थे। इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में थी। घटना के बाद पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित संरक्षण में लेकर परिजनों से संपर्क किया है, जबकि युवक की सूझबूझ और साहस की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।