सांडवा में शिक्षक के सम्मान में लगे होर्डिंग, पूर्व विद्यार्थियों ने जताया आभार
आमतौर पर नेताओं के होर्डिंग दिखाई देते हैं, लेकिन सांडवा में एक शिक्षक के सम्मान में पूर्व विद्यार्थियों ने जगह-जगह होर्डिंग लगाकर अनूठी मिसाल पेश की है।
राजकीय लक्ष्मीनारायण तापड़िया उच्च माध्यमिक विद्यालय, सांडवा के व्याख्याता भवानी शंकर मारू 30 जून को 33 वर्षों की राजकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होंगे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विद्यालय समय के बाद भी निःशुल्क अतिरिक्त शिक्षण, रात्रिकालीन कक्षाएं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाकर हजारों विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
सेवानिवृत्ति से पहले पूर्व विद्यार्थियों ने होर्डिंग लगाकर अपने गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की है। यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।