हमीरपुर :
आर्ट ऑफ़ लिविंग की जिला इकाई ने प्रोजेक्ट "पवित्रा "के अंतर्गत शहर के हीरा नगर क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज के बैनर के अंतर्गत विभिन्न औषधीय पौधों का पौधारोपण करके मानवीय मूल्यों, स्वच्छ वातावरण, स्वास्थ्य और भू सरंक्षण के प्रति बड़ा संदेश दिया |
संस्था के पदाधिकारियों इन्ना चौहान, निर्मल ठाकुर के नेतृत्व में हिम अकेडमी स्कुल के नजदीक कई दर्जन भर पौधों को रोप कर उनकी लगातार देख रेख की जिम्मेदारी के निर्वहन का भी प्रण लिया |
इस अभियान में सम्मिलित सभी सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के मानवीय महत्व के पौधे उपलवद्ध करवाने और सकारात्मक सहयोग के लिए वन विभाग के अधिकारीयों का भी आभार व्यक्त किया |
ये जानकारी आर्ट ऑफ़ लिविंग के जिला मीडिया सह प्रभारी जोगिंदर ठाकुर ने दी |