गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत गुमगी पंचायत के लिए मंगलवार की सुबह दुखद खबर सामने आई है। पंचायत के अभिभावक माने जाने वाले श्री रामेश्वर प्रसाद यादव का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे गुमगी पंचायत सहित तिसरी प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।रामेश्वर प्रसाद यादव पूरे तिसरी प्रखंड में 'बड़का दादा' के नाम से विख्यात थे। वे लोगों के बीच अपने सरल स्वभाव, स्नेह और मार्गदर्शन के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को गुमगी पंचायत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।उनके निधन से क्षेत्र के लोगों ने एक अभिभावक और मार्गदर्शक को खो दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल दें। TISRI खबर की ओर से इन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।
#highlight
#jharkhand
#Tisriखबर