
सीतापुर: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना मिश्रिख पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मिश्रिख पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 01 अदद अवैध तमंचा और 02 अदद जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद हुए। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान सन्नी शुक्ला पुत्र जगदीश शुक्ला, निवासी 95 कपूर बाग गली, हरदोई रोड, थाना कोतवाली नगर, सीतापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिश्रिख में मु0अ0सं0 141/26 धारा 25(1-B) आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
#SitapurPolice #UttarPradeshPolice #CrimeNews #Sitapur #Mishrikh #ArmsAct #PoliceAction #LawAndOrder #UPNews #SitapurCrime