मध्यप्रदेश के धार जिले की मनावर पुलिस ने पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम कुराड़ाखाल निवासी विकास डावर (20) ने 5 जुलाई को मनावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि चार जुलाई की रात वह अपने साथियों के साथ कुराड़ाखाल फाटे के पास मौजूद था।