
एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल बने बसपा राजस्थान के प्रदेश प्रभारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
उदयपुर। बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा वरिष्ठ नेता एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल को पुनः राजस्थान का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया।
एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल लंबे समय से बहुजन समाज पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहे हैं। वे पूर्व में भी राजस्थान के प्रदेश प्रभारी सहित संगठन के अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव एवं बहुजन मिशन के प्रति समर्पण को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं बसपा सुप्रीमो आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताते हुए राजस्थान प्रदेश प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति उनके वर्षों के संघर्ष, निष्ठा एवं संगठन के प्रति समर्पित सेवाओं का सम्मान भी है।
इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं बसपा सुप्रीमो आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी, युवा आइकॉन एवं राष्ट्रीय संयोजक माननीय आकाश आनंद जी, राज्यसभा सांसद माननीय रामजी गौतम जी, केंद्रीय कोऑर्डिनेटर एवं प्रदेश अध्यक्ष सहित पूरी प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सम्मानित पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव एवं समर्पित कार्यशैली से राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त होगा तथा बहुजन समाज के अधिकारों की आवाज को नई दिशा और नई गति मिलेगी।
प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह एवं विश्वास का संचार हुआ है। सभी कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल के नेतृत्व में संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा बहुजन समाज पार्टी की नीतियों एवं बहुजन महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।