
*उत्तराखंड निवासी नशा तस्कर 270 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार*
पानीपत, 30 जून ( ) सीआईए थ्री पुलिस टीम ने चौटाला रोड पर उत्तराखंड निवासी एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 270 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के देहरादून जिले के गांव कथ्यान डिमाड़ निवासी आकाश ठाकुर के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम सोमवार शाम को गश्त के दौरान सिवाह बस अड्डा के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध एक युवक चौटाला रोड पर गौशाला के पास घूम रहा है। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान आकाश ठाकुर पुत्र दिनेश ठाकुर निवासी कथ्यान डिमाड़ देहरादून, उत्तराखंड के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ योगिंद्र मान की मौजूदगी में युवक की जींस पेंट की तलाशी ली तो पन्नी में पैक अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन करने पर 270 ग्राम पाया गया।
उत्तराखंड से लाया अफीम;
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाना चाहता था। उसने कुछ दिन पहले उत्तराखंड के उत्तरकांशी में एक युवक से उक्त अफीम कम कीमत पर खरीदी थी, और सोमवार को बेचने के लिए पानीपत आया था। देर शाम वह चौटाला रोड पर श्रमिकों को अफीम बेचने की फिराक में घूम रहा था।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि आरोपी आकाश ठाकुर के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड में मादक पदार्थ बेचने का एक मामला दर्ज है। आरोपी उक्त मामले में जेल से बेल पर बाहर आया हुआ है।
*ई रिक्शा लूट गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल गए*
पानीपत, 30 जून ( ) सीआईए वन पुलिस ने ई रिक्शा चालक को सुनसान जगह पर ले जाकर मारपीट कर ई रिक्शा लूटने वाले गिरोह के दो आरोपियों को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान संजौली गांव निवासी मोहित व विशाल के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि थाना चांदनी बाग में आर्य नगर निवासी दिनेश पुत्र रामबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह शहर में ई रिक्शा चलाता है। 28 जून की रात करीब 2 बजे वह रेलवे स्टेशन पर सवारी छोड़कर संजय चौक पर आया तो दो युवक खड़े मिले। युवको ने काला आंब के पास रिश्तेदारी में छोड़कर आने को कहा। उसने दोनों युवकों (सवारियों) को ई रिक्शा में बैठा लिया। उग्राखेड़ी मोड़ से काला आंब रोड पर युवकों ने ई रिक्शा की चाबी निकालकर थप्पड़ मुक्के मारे। मोबाइल व पैसे निकालने की धमकी दी। वह डर गया और ई रिक्शा के कुदकर भागा। आरोपी उसकी ई रिक्शा छीनकर ले गए। थाना चांदनी बाग में दिनेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीआईए वन पुलिस टीम को सौंपी गई थी। पुलिस टीम ने अपने सभी सोर्स एक्टिव कर सोमवार को गांव संजौली से आरोपी मोहित को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने छोटे भाई कार्तिक व गांव निवासी अपने साथी आरोपी विशाल के साथ मिलकर ई लूट की वारदात की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने देर शाम आरोपी विशाल को बबैल नाका के पास से गिरफ्तार किया।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों और फरार उनका साथी आरोपी कार्तिक नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो 28 जून की रात तीनों ने मिलकर उक्त ई रिक्शा लूट की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को उन्होंने ई रिक्शा की चारों बैटरी निकालकर ई रिक्शा को संजौली के पास ड्रैन में डाल दिया था। और चारों बैटरी कार्तिक अपने साथ ले गया था। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर ड्रेन से चोरी की ई रिक्शा बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।