किसानों के लिए राहत की खबर। सरकार ने यूरिया और डीएपी खाद की कीमतें तय कर दी हैं। 45 किलो यूरिया की बोरी का निर्धारित मूल्य ₹266-268 और 50 किलो डीएपी की बोरी का मूल्य ₹1200-1250 रखा गया है। यदि कोई दुकानदार तय कीमत से अधिक राशि वसूलता है, तो किसान उसका वीडियो बनाकर तुरंत शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 0522-2317003 या 1800-180-15511 पर संपर्क किया जा सकता है। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित खाद विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है। किसानों से अपील की गई है कि इस जानकारी को अधिक से अधिक साझा करें।
#Farmers #Fertilizer #Urea #DAP #Agriculture