दुर्गा पूजा एवं आगामी त्योहारों को लेकर गिरिडीह प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने की तैयारी पूरी कर ली है। अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र, अलग-अलग प्रवेश-निकास द्वार और महिला-पुरुष वॉलंटियर्स की तैनाती के निर्देश दिए गए। शहर में जाम से बचाव के लिए 13 स्थानों पर रूट डायवर्जन और बैरिकेडिंग की व्यवस्था होगी। सात पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। वहीं, 15 से 17 अक्टूबर तक रात 11 बजे और 18 से 21 अक्टूबर तक रात 2 बजे तक बड़े वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।
#Giridih #DurgaPuja2026 #GiridihNews #TrafficAdvisory #RouteDiversion