देहरादून से हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। Pushkar Singh Dhami सरकार ने तत्कालीन नगर आयुक्त और IAS अधिकारी वरुण चौधरी की सेवा से बर्खास्तगी की सिफारिश की है। इसके साथ ही तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट का फैसला लिया गया है, जबकि एसडीएम अजयवीर सिंह की तीन वेतनवृद्धियां रोकते हुए उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की गई है।
सरकार ने पूरे मामले को आगे की कार्रवाई के लिए Department of Personnel and Training (DOPT) को भेज दिया है। वहीं इस घोटाले से जुड़े 10 अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
यह मामला अप्रैल 2025 में सामने आए हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद घोटाले से जुड़ा है, जिसमें करीब 14 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को 54 करोड़ रुपये में खरीदे जाने का आरोप है। जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई इस कार्रवाई को उत्तराखंड के प्रशासनिक इतिहास की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
#Uttarakhand #Haridwar #LandScam #IAS #BreakingNews #Governance #LawAdvisory