Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

जहानाबाद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित स्वच्छ भारत अभियान एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जहानाबाद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी मुखिया, पंचायत सचिव, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं प्रखंड समन्वयकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कचरा पृथक्करण, संग्रहण, वैज्ञानिक प्रसंस्करण, पुनर्चक्रण तथा ग्राम पंचायतों की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी गई। निदेशक, डीआरडीए डॉ. रोहित कुमार मिश्र ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने और पंचायत स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना लागू करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में नियमावली को प्रभावी ढंग से लागू कर स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्रामीण वातावरण बनाने का संकल्प लिया। #SwachhBharatMission #LohiyaSwachhBihar #Jehanabad #SolidWasteManagement #CleanVillage #EnvironmentalProtection

Jehanabad, Jehanabad | Jun 7, 2026