#Chandauli चंदौली में 23 अक्टूबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया आदेश
चंदौली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर जनपद चंदौली के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को विशेष अवकाश घोषित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक संचालित विद्यालयों में यह अवकाश प्रभावी रहेगा। आदेश में सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
नोट: यह जानकारी जारी कार्यालय आदेश पर आधारित है।
#schoolclosed #latestnews #breaking