मरीजों के अधिकार की अनदेखी नहीं कर सकते अस्पताल....
इलाज में लापरवाही पर हर्जाना देना होगा, ऑपरेशन से पहले मरीज की सहमति जरूरी.....
मरीजों को इलाज के दौरान कई कानूनी अधिकार मिले हुए हैं। इलाज में लापरवाही होने पर मरीज हर्जाना मांग सकता है। डॉक्टर और अस्पताल मरीज की बीमारी व निजी जानकारी गोपनीय रखने के लिए बाध्य हैं। संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत स्वास्थ्य और चिकित्सा सहायता पाने का अधिकार भी मिलता है। मरीज को बीमारी, इलाज का खर्च और संभावित जोखिमों की पूरी जानकारी लेने का हक है। आपात स्थिति में सरकारी या निजी अस्पताल इलाज से इनकार नहीं कर सकते। इलाज के बाद मरीज सभी रिपोर्ट और पर्ची ले सकता है। वह जरूरत पड़ने पर दूसरे डॉक्टर से सलाह भी ले सकता है। बड़े ऑपरेशन या इलाज से पहले मरीज की सहमति लेना जरूरी है।...
#scheme #takkartoday #govt #hospital #sirsa
Sirsa, Sirsa | Aug 17, 2026