
खराब मौसम के चलते अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाए राहुल गांधी, फोन पर जनसभा को किया संबोधित
अल्मोड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता @Rahul Gandhi गुरुवार को खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा नहीं पहुंच सके। निर्धारित कार्यक्रम के तहत उन्हें अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा में शामिल होना था, लेकिन खराब विजिबिलिटी और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते उनका हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाया और पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा।
राहुल गांधी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे थे। उनके नहीं पहुंच पाने से कार्यकर्ताओं में मायूसी जरूर रही, लेकिन कार्यक्रम को रद्द नहीं किया गया। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सैलजा रानी ने मंच से राहुल गांधी से फोन पर संपर्क कराया, जिसके बाद राहुल गांधी ने फोन के माध्यम से जनसभा को संबोधित किया।
अपने संबोधन में राहुल गांधी ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से सभा में शामिल होना चाहते थे, लेकिन खराब मौसम के कारण यात्रा संभव नहीं हो सकी। उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं से जुड़े रहने तथा क्षेत्र के मुद्दों के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।
जनसभा के दौरान सैलजा रानी ने कहा कि मौसम की वजह से राहुल गांधी अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाए, लेकिन उनका संदेश और विचार जनता तक पहुंचाना जरूरी था। इसी उद्देश्य से उन्हें फोन के माध्यम से जनसभा से जोड़ा गया।
खराब मौसम के बावजूद जनसभा में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह बना रहा। कांग्रेस नेताओं ने इसे जनता के समर्थन का प्रमाण बताते हुए कहा कि राहुल गांधी जल्द ही उत्तराखंड का दौरा कर कार्यकर्ताओं और जनता से सीधे संवाद करेंगे।
#pithoragarh #almora #rahulgandhi #viral #top