यूपी पंचायत चुनाव टलने के बाद ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने बढ़ा, मौजूदा प्रधान संभालते रहेंगे जिम्मेदारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पंचायत चुनाव टलने के बाद प्रदेश की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने और बढ़ा दिया गया है। इस फैसले के बाद मौजूदा ग्राम प्रधान फिलहाल अपनी जिम्मेदारियां संभालते रहेंगे।
चुनाव में देरी के चलते ग्राम पंचायतों के प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। कार्यकाल बढ़ने से वर्तमान प्रधानों को अगले छह महीने तक पंचायत की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा।
पंचायत चुनाव की नई तारीखों और आगे की प्रक्रिया को लेकर अब सभी की निगाहें प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग के अगले फैसले पर टिकी हैं।
#UPPanchayatElection #UPNews #PanchayatChunav #CMYogi #UttarPradesh #GramPanchayat #PurvanchalNews