महाराष्ट्र के वाशिम जिला एवं सत्र न्यायालय ने पुलिस
हिरासत में हुई मौत के बहुचर्चित मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। रिसोड पुलिस स्टेशन में चोरी के मामले में संदिग्ध बेग्या पवार की कथित पुलिस पिटाई से हुई मौत के मामले में अदालत ने तत्कालीन थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह फैसला घटना के करीब 15 साल बाद आया है। यह मामला 10 मई 2011 का है, जब रिसोड पुलिस स्टेशन में चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए लाए गए संदिग्ध बेग्या पवार की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। आरोप था कि पुलिसकर्मियों की पिटाई के कारण उसकी जान गई।
Jabera, Damoh | Jul 4, 2026