
नागदा के युवा चिकित्सक डॉ राहुल शर्मा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सम्मानित
-राष्ट्रीय चिकित्सक सम्मान समारोह में देश भर से सम्मिलित हुए चिकित्सक
अनोखा तीर, उज्जैन। गत दिवस कालिदास अकादमी उज्जैन में आयोजित नेशनल डॉक्टर्स-डे पर अलख उज्जैनी एंड इलेक्ट्रो होम्योपैथी कॉन्सिल ऑफ मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश भर से आए लगभग 100 से अधिक विभिन्न पैथी के डॉक्टर्स का सम्मान किया गया। संगठन के डॉ.वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम जैन (हाउसिंग बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष) विशेष अतिथि सांसद अनिल फिरोजिया, उत्तर क्षेत्र विधायक अनिल जैन, अलख उज्जैनी अध्यक्ष व नगर महामंत्री भाजपा आनंद सिंह खांची, डिविजनल कमांडर रोहितास पाठक, सहित मध्य प्रदेश के 10 से अधिक संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष मुख्य रूप से मचासीन थे। इस अवसर पर अतिथियों ने चिकित्सकों के सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं सांसद श्री फिरोजिया ने उज्जैन में प्रधानमंत्री द्वारा शीघ्र ही चिकित्सा क्षेत्र में एम्स की सौगात देने का आश्वासन दिया। विधायक श्री जैन ने कोरोना काल में किए गए चिकित्सकों के कार्यों को सराहा। डिवीजन कमांडर ने सिंहस्थ 2028 के लिए चिकित्सकों से अपनी सेवाएं सिविल डिफेंस के माध्यम से देने हेतु आग्रह किया।इस अवसर पर जबलपुर के डॉ आशुतोष पाठक, इंदौर से डॉ.एम सिहंकी, डॉ.महेंद्र हार्डिया इंदौर, डॉ.ममता शुक्ला, डॉ.चंदेश जैन सहित विभिन्न पदाधिकारी मंचासीन थे। समारोह दौरान नागदा के युवा चिकित्सक डॉक्टर राहुल शर्मा को सम्मानित किया गया। मच का सफल संचालन संयोजक डॉ.अकील खान ने अपने अनूठे अंदाज में किया, वहीं आभार डॉ हटे सिंह असावद ने माना। इस आयोजन में करीब 400 से अधिक चिकित्सक देशभर से समिलित हुए। इस उपलब्धि पर अधिमान्य पत्रकार कल्याण संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष जया बघेल, प्रेस क्लब सयोंजक राजेश सकलेचा,जीवन जैन, राजू गुप्ता, गगन बोहरा, निखिल राठौर, नवीन शर्मा दिलीप मोदी, संदीप दावरे, रानी, डॉ. इमरान, डॉ.सऊद नागोरी, डॉ. शांतनु, धीर शर्मा, डॉ.पवन शर्मा, शिवम बैरागी, प्रदीप शर्मा, गिरीश शर्मा, अमन छोरिया, आदि मित्रो ने बधाई दी।
Harda, Harda | Jul 8, 2026