नशा मुक्त युवा, नशा मुक्त परिवार मैराथन दौड़ में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
नोखा4अक्टूबर। अणुव्रत समिति नोखा द्वारा “नशा मुक्त युवा, नशा मुक्त परिवार—सशक्त पीढ़ी, सशक्त समाज” के संकल्प को लेकर रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन का शुभारंभ सुजानगढ़ रोड स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास थाना अधिकारी गोविंद सिंह चारण ने हरी झंडी दिखाकर किया । इस अवसर पर चारण ने पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा के ऑपरेशन नीलकंठ अभियान को कार्यक्रम का हिस्सा बताया। नशे को बढ़ाने वालों की सूचना देने के लिए पुलिस का हर समय सहयोग साथ रहेगा यह विश्वास दिलाया।...