समझ नही आ रहा है। यह युवती कैसे 5 दिनों तक जंगल में रही । किस तरह से घायल रही हुई ।
5 दिनों से लापता युवती को SDRF ने घने जंगल से सकुशल किया रेस्क्यू रानीखेत के मजखाली क्षेत्र की रहने वाली, 1 जुलाई से लापता युवती को SDRF की टीम ने घने जंगल से सकुशल बरामद कर लिया है। उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में SDRF की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही थी।
आखिरकार सुंदरखाल से करीब 12-13 किलोमीटर दूर घने जंगल में युवती घायल अवस्था में मिली। टीम ने मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद स्ट्रेचर के माध्यम से दुर्गम जंगल से बाहर निकालकर रोड हेड तक पहुंचाया।
इसके बाद एम्बुलेंस से युवती को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय रानीखेत भेजा गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवती जंगल में रास्ता भटक गई थी। SDRF के इस सफल रेस्क्यू अभियान की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
#uttarakhandshaktinews #ranikhetuttarakhand #ranikhethills #SDRF #NewsUpdate #uttarakhand #haldwani