Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

नगर पंचायत भुंतर में भाजपा का बड़ा राजनीतिक दांव, पार्षद सोनी शर्मा भाजपा में शामिल मीना ठाकुर ने निभाई इस पूरे घटनाक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका Kullu Times नगर पंचायत भुंतर की राजनीति में गुरुवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। कांग्रेस समर्थित पार्षद सोनी शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके साथ कांग्रेस से जुड़ी रमा के भी भाजपा में शामिल होने की खबर ने स्थानीय राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। सूत्रों के अनुसार नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्षा एवं वर्तमान भाजपा समर्थित पार्षद मीना ठाकुर ने इस पूरे घटनाक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राजनीतिक गलियारों में इसे भाजपा का बड़ा रणनीतिक दांव माना जा रहा है, जिसने कांग्रेस खेमे में हलचल मचा दी है। सोनी शर्मा के भाजपा में शामिल होने से नगर पंचायत भुंतर में भाजपा की स्थिति पहले से अधिक मजबूत हो गई है। वहीं कांग्रेस को इसे एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि नगर पंचायत के आगामी नेतृत्व को लेकर चल रही राजनीतिक कवायद के बीच यह घटनाक्रम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बदले हुए समीकरणों के बाद अब नगर पंचायत भुंतर में अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार का दावा काफी मजबूत हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस घटनाक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है, जबकि कांग्रेस खेमे में रणनीति को लेकर मंथन शुरू हो गया है। नगर पंचायत भुंतर में सत्ता के समीकरण बदलने के साथ अब सभी की नजरें आगामी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव पर टिक गई हैं। यदि वर्तमान स्थिति बरकरार रहती है तो नगर पंचायत की कमान भाजपा समर्थित नेतृत्व के हाथों में जाने की संभावना प्रबल मानी जा रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भुंतर नगर पंचायत में हुए इस बड़े घटनाक्रम ने स्थानीय राजनीति का पूरा गणित बदल दिया है और आने वाले दिनों में इसके दूरगामी प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

Kullu, Kullu | Jun 4, 2026

MORE NEWS

नगर पंचायत भुंतर में भाजपा का बड़ा राजनीतिक दांव, पार्षद सोनी शर्मा भाजपा में शामिल मीना ठाकुर ने निभाई इस पूरे घटनाक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका Kullu Times नगर पंचायत भुंतर की राजनीति में गुरुवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। कांग्रेस समर्थित पार्षद सोनी शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके साथ कांग्रेस से जुड़ी रमा के भी भाजपा में शामिल होने की खबर ने स्थानीय राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। सूत्रों के अनुसार नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्षा एवं वर्तमान भाजपा समर्थित पार्षद मीना ठाकुर ने इस पूरे घटनाक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राजनीतिक गलियारों में इसे भाजपा का बड़ा रणनीतिक दांव माना जा रहा है, जिसने कांग्रेस खेमे में हलचल मचा दी है। सोनी शर्मा के भाजपा में शामिल होने से नगर पंचायत भुंतर में भाजपा की स्थिति पहले से अधिक मजबूत हो गई है। वहीं कांग्रेस को इसे एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि नगर पंचायत के आगामी नेतृत्व को लेकर चल रही राजनीतिक कवायद के बीच यह घटनाक्रम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बदले हुए समीकरणों के बाद अब नगर पंचायत भुंतर में अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार का दावा काफी मजबूत हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस घटनाक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है, जबकि कांग्रेस खेमे में रणनीति को लेकर मंथन शुरू हो गया है। नगर पंचायत भुंतर में सत्ता के समीकरण बदलने के साथ अब सभी की नजरें आगामी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव पर टिक गई हैं। यदि वर्तमान स्थिति बरकरार रहती है तो नगर पंचायत की कमान भाजपा समर्थित नेतृत्व के हाथों में जाने की संभावना प्रबल मानी जा रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भुंतर नगर पंचायत में हुए इस बड़े घटनाक्रम ने स्थानीय राजनीति का पूरा गणित बदल दिया है और आने वाले दिनों में इसके दूरगामी प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। - Kullu News