बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के रसूलपुर गांव में मुख्य सड़क पर लगाए गए एक विवादित बैनर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बैनर पर बड़े अक्षरों में "चंदा चोर पार्टी का गांव में प्रवेश वर्जित" लिखा गया है, जिसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
वायरल वीडियो में मुख्य मार्ग पर लगा बैनर साफ दिखाई दे रहा है। बैनर में कुछ राजनीतिक नेताओं के चित्र भी लगे हैं।
बैनर और उसके वायरल वीडियो को लेकर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। लोग सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, प्रशासन या संबंधित राजनीतिक दल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
#Balliakhabar #viralvideoシ #rammandirayodhya #ayodhyarammandir