सारण में राशन कार्ड निर्माण अभियान को मिली रफ्तार, DM स्वयं कर रहे हैं प्रतिदिन समीक्षा
#छपरा: सारण जिले में राशन कार्ड निर्माण अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव प्रतिदिन अभियान की समीक्षा कर रहे हैं और सभी अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
📌 28 जुलाई 2026 तक की प्रमुख उपलब्धियां:
✅ आज प्राप्त आवेदन: 4,655
✅ अब तक कुल आवेदन: 36,653
✅ सत्यापित आवेदन: 30,409
⏳ सत्यापन लंबित: 6,244
❌ अस्वीकृत आवेदन: 367
प्रशासन का कहना है कि प्राप्त आवेदनों का सत्यापन अगले ही दिन कराया जा रहा है, ताकि पात्र लाभुकों को जल्द से जल्द राशन कार्ड उपलब्ध कराया जा सके।
#Saran #Chapra #RationCard #Bihar #DistrictAdministration #PublicDistributionSystem #KaawKaawNews
Chapra, Saran | Jul 29, 2026