गंगापुरसिटी की वजीरपुर तहसील के जीवली गांव में दशहरे पर आयोजित होने वाले बाबा कालेदेव वार्षिक मेले की प्रसादी के लिए 'सरस' ब्रांड के 21 टीन घी की गुणवत्ता पर हलवाई और ग्रामीणों को संदेह हुआ, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत लड्डू बनाने का काम रुकवाकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से घी के नमूने जांच के लिए भेजे और सभी घी को सीज कर दिया।