
लखीमपुर खीरी में बालश्रम के खिलाफ अभियान, दो बच्चे काम करते मिले
दुकान स्वामियों के खिलाफ श्रम विभाग ने की नियमानुसार कार्रवाई, बाल सुरक्षा को लेकर लोगों को किया जागरूक
लखीमपुर खीरी। बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह और नशे के खिलाफ जिले में जागरूकता अभियान चलाया गया। एएचटी खीरी, श्रम विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने राजापुर, एलआरपी और महेवागंज क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न दुकानों, होटल-रेस्टोरेंट और मोटर स्पेयर पार्ट्स की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो बच्चे बालश्रम करते हुए मिले। मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रम विभाग ने संबंधित दुकान स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।
संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान लोगों को बालश्रम रोकने, बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बाल विवाह व बाल भिक्षावृत्ति जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया। साथ ही, लोगों को बाल सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि बच्चों को शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में सहयोग करें तथा कहीं भी बालश्रम या बाल सुरक्षा से जुड़ी समस्या सामने आने पर संबंधित हेल्पलाइन अथवा विभाग को सूचना दें। #paliakalankheri #followers #news #highlights