गिरिडीह। दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिले में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। शुक्रवार देर रात उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने गिरिडीह शहरी क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने विद्युत व्यवस्था, रोशनी, अग्नि सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं पूजा समितियों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।
प्रशासन ने पूजा समितियों से समन्वय बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। निरीक्षण के दौरान डीसी और एसपी ने विभिन्न पंडालों में माता रानी के दर्शन कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मौके पर मनीष तिवारी, यश कुमार, एसडीपीओ सदर, सीओ गिरिडीह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#GiridihNews #DurgaPuja2026 #JharkhandNews #Giridih #RamniwasYadav #DrVimalKumar