कुर्साकांटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो NBW वारंटी गिरफ्तार
अररिया। कुर्साकांटा थाना पुलिस ने विशेष कार्रवाई करते हुए दो NBW (गैर-जमानती वारंट) वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामा यादव, पिता सौखी यादव एवं गणेश यादव, पिता दुर्गानंद यादव, दोनों निवासी बखरी, थाना कुर्साकांटा, जिला अररिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों को विधिवत उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय, अररिया में उपस्थापन हेतु भेजा जा रहा है।
#KursakantaPolice #ArariaPolice #ArariaNews #BiharPolice #PoliceAction #NBWWarrant #गिरफ्तारी #कुर्साकांटा #अररिया #बिहार_न्यूज #BiharNews #BreakingNews
Araria, Araria | Nov 2, 2026