कम वर्षा के चलते किसानों को कम पानी वाली फसलों की बुआई करने की सलाह
सरसों, चना, मसूर, अलसी एवं गेहूं की कम पानी चाहने वाली किस्में अपनाने तथा ड्रिप और स्प्रिंकलर से सिंचाई करने की दी सलाह
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री भगवान सिंह अर्गल ने बताया कि जिले में इस वर्ष सामान्य वर्षा 918 mm की तुलना में मात्र 591 mm वर्षा हुई है। जिससे तालाबो एवं बैराज में जल का भराव 50 प्रतिशत से भी कम हुआ है। ऐसी परिस्थिति में फसलो की सिंचाई के लियें पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध नहीं हो पाएगा।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh